एसटीइटी का रिजल्ट आज होगा जारी

Published by : DURGESH KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 8:21 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सोमवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2025 का रिजल्ट जारी करेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सोमवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. एसटीइटी 14 अक्तूबर से 16 नवंबर तक राज्य के नौ जिलों में बने केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गयी थी. परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित की गयी, माध्यमिक स्तर के लिए पेपर-1 और उच्च माध्यमिक के लिए पेपर-2 का आयोजन हुआ था. इसमें कुल पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और भोजपुर जिले में इसके लिए केंद्र बनाये गये थे. पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था जो सेकेंडरी लेवल पर क्लास नौवीं से 10वीं को पढ़ाने के लिए एलिजिबिलिटी चाहते थे. वहीं, पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था जो क्लास 11वीं से 12वीं का शिक्षक बनना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन