एसटीइटी आज से नौ जिलों में

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
एसटीइटी आज से नौ जिलों में

बिहार के कई केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जायेगी. एसटीइटी दो पेपरों के लिए आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 14 अक्तूबर से शुरू हो जायेगी. बिहार के कई केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जायेगी. एसटीइटी दो पेपरों के लिए आयोजित की जायेगी. माध्यमिक स्तर के लिए पेपर-1 और उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिए पेपर-2 का आयोजन होगा. परीक्षा 14 अक्तूबर से 16 नवंबर तक दो पालियों में होगी. परीक्षा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और भोजपुर जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा. परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन