पटना जिले के बिक्रम में 'Go Green' अभियान की शुरुआत, हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लेंगे संकल्प

Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते एसडीपीओ पंकज शर्मा

पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते एसडीपीओ पंकज शर्मा

पटना जिले के बिक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के लिए 'Go Green with Sanskar Valley and Blue Bells' अभियान शुरू किया गया है. एसडीपीओ पंकज शर्मा ने पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की, जिसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.

विज्ञापन

पटना जिले के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट

पटना जिले के बिक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से संस्कार वैली स्कूल और द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से "Go Green with Sanskar Valley and Blue Bells" अभियान की शुरुआत की. अभियान का उद्घाटन पालीगंज अनुमंडल के एसडीपीओ-2 पंकज शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और हरियाली बढ़ाने के लिए जनजागरूकता फैलाना है.

विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीपीओ पंकज शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण की सबसे बड़ी धरोहर हैं. उन्होंने बताया कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं. साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, भूजल स्तर बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से हर पौधे की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की.

हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस अभियान के तहत दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आने वाले दिनों में हजारों पौधे लगाएंगे. केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी विद्यार्थी निभाएंगे. अभियान का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का जिम्मेदार प्रहरी बनाना है, ताकि वे समाज में हरित संदेश के वाहक बन सकें.

एसडीपीओ को किया गया सम्मानित

अभियान की औपचारिक शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई. इस दौरान द ब्लू बेल्स एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक लव कुश सिंह और बिरू सिंह ने एसडीपीओ पंकज शर्मा को स्मृति-चिह्न और हरित पौधा भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने अभियान में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया.

पर्यावरण संरक्षण की बनेगी प्रेरणादायक मिसाल

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि Go Green Campaign Bikram क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा. संस्थान का मानना है कि यह अभियान भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक मिसाल बनेगा और समाज को हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन