बिहार के 38 हजार सरकारी स्कूलों से होगी खेल प्रतिभा की खोज प्रतियोगिता

Published at :21 May 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 38 हजार सरकारी स्कूलों से होगी खेल प्रतिभा की खोज प्रतियोगिता

बिहार में अब स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारा जायेगा़ खेल विभाग और शिक्षा विभाग ने मिलकर यह पहल की है़ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद मिलकर पूरे राज्य के 38 हजार सरकारी स्कूलों में खेल खोज प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे.

विज्ञापन

पटना़ बिहार में अब स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारा जायेगा़ खेल विभाग और शिक्षा विभाग ने मिलकर यह पहल की है़ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद मिलकर पूरे राज्य के 38 हजार सरकारी स्कूलों में खेल खोज प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे. सोमवार को दोनों विभागों के अधिकारियों ने एक बैठक में इस प्रोग्राम के प्रेजेंटेशन को देखा. बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन सहित कई अधिकारी मौजूद थे. रविंद्रन शंकरन ने बताया कि यह बिहार का सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है. इसमें सरकारी हाइ स्कूलों और मध्य विद्यालयों के 5,781,558 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और साइक्लिंग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी़ एथलेटिक्स, साइक्लिंग और कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे़ फुटबॉल में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के केवल बालक ही हिस्सा लेंगे. जून महीने में अंतर स्कूल, जुलाई में ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा. अगस्त में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन