पटना पहुंचे आध्यात्मिक गुरु रविशंकर ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, कहा- बिहार अब पिछड़ा राज्य...
आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से सम्राट चौधरी की मुलाकात
Patna News: पटना के गांधी मैदान में आज से आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का भव्य सत्संग शुरू हो रहा है. इस दो दिवसीय सत्संग में ध्यान, योग और जीवन जीने की कला पर विशेष प्रवचन होंगे. खास बात यह है कि गुरु रविशंकर 1000 साल पुराने पवित्र शिवलिंग के साथ बिहार पहुंचे हैं. जिसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्थापित किया जाएगा.
Patna News: पटना के गांधी मैदान में आज से आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का भव्य सत्संग शुरू हो रहा है. यह आयोजन अध्यात्म, ध्यान, योग और जीवन की कला पर केंद्रित होगा, जिसमें बिहार के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु जुटेंगे. इस सत्संग की एक विशेषता 1000 साल पुराना पवित्र शिवलिंग भी होगा, जिसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्थापित किया जाएगा.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात, बिहार की प्रगति पर चर्चा
पटना पहुंचने के बाद गुरुवार देर शाम श्री श्री रविशंकर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेषों पर चर्चा की, जिसे वे बिहार लाए हैं. मुलाकात के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा, “बिहार अब पिछड़ा राज्य नहीं रहा, यह आगे बढ़ रहा है. यहां ऐसे ऊर्जावान नेता हैं, जो प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं.” डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
सत्संग में क्या होगा खास?
- ध्यान और योग: श्री श्री रविशंकर मानसिक शांति और प्राणायाम की महत्ता पर प्रवचन देंगे.
- भक्ति संगीत: सत्संग में भक्ति संगीत की गूंज से भक्तिमय वातावरण बनेगा.
- 1000 साल पुराने शिवलिंग के दर्शन: श्रद्धालु पहली बार उस प्राचीन शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे, जिसे महमूद गजनवी ने 1026 ईस्वी में खंडित किया था.
गुजरात से पटना तक 1000 साल पुराने शिवलिंग की यात्रा
हाल ही में श्री श्री रविशंकर ने एक ऐतिहासिक दावा किया था कि उन्हें सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष मिले हैं. सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार इस शिवलिंग को सुरक्षित रखे हुए था. अब उन्होंने इसे सार्वजनिक दर्शन के लिए प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन
श्रद्धालुओं में उत्साह, आध्यात्मिक माहौल तैयार
गांधी मैदान में इस महासत्संग के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं में इस सत्संग को लेकर जबरदस्त उत्साह है. पटना में इस तरह के बड़े आध्यात्मिक आयोजनों से शहर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










