राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता में राज्य के छह शिक्षक लेंगे भाग

Published by : AMBER MD Updated At : 30 Dec 2025 6:42 PM

विज्ञापन

एनसीइआरटी की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता में राज्य के छह शिक्षक भाग लेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

एनसीइआरटी की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता में राज्य के छह शिक्षक भाग लेंगे. राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता 27 और 29 जनवरी को क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआइइ), भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम में विभिन्न राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, केवीएस, एनवीएस, इएमआरएस से टीमें भाग लेंगी. इस प्रतियोगिता में राज्य के तीन जिलों से कुल छह शिक्षक भाग लेंगे और कक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के बारे में बतायेंगे. इसमें भागलपुर के इंटर स्कूल खरिक से डॉ शैल प्रज्ञा और पवित्रा दास, मुंगेर के जनता हाइस्कूल से पंकज रंजन और अभिनव कुमार, पटना के जेडी बालिका हाइस्कूल से डॉ रिंकी कुमारी और पायल वर्मा प्रतियोगिता में शामिल होंगे. सभी प्रतिभागी शिक्षकों के टीम को आवासन के लिए एनसीइआरटी की नियमों के अनुसार राशि का भुगतान किया जायेगा.

इन राज्यों से इतने शिक्षक लेंगे भाग

राज्य- शिक्षकों की संख्या

अंडमान एंड निकोबार – 2

आंध्र प्रदेश- 8

अरुणाचल प्रदेश- 2

असम- 6

बिहार- 6

चंडीगढ़- 2

छत्तीसगढ़- 4

दमन और दीव- 2

दिल्ली- 4

गोवा- 2

गुजरात- 4

हरयाणा- 4

हिमाचल प्रदेश- 4

जम्मू एंड कश्मीर- 2

झारखंड- 2

कर्नाटक- 6

केरल- 6

लद्दाख- 2

लक्षद्वीप- 2

मध्य प्रदेश- 6

महाराष्ट्र- 10

मणिपुर- 2

मेघालय- 2

मिजोरम- 2

नागालैंड- 2

ओड़िशा- 4

पुडुचेरी- 2

पंजाब- 6

राजस्थान- 10

सिक्किम- 2

तमिलनाडु- 10

तेलांगाना- 6

त्रिपुरा- 2

उत्तर प्रदेश- 10

उत्तराखंड- 2

पश्चिम बंगाल- 8

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन