हत्याकांड में फरार छह अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 06 Mar 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड में फरार छह अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हत्याकांड में फरार छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

पटना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हत्याकांड में फरार छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार विशेष ड्राइव में लूटकांड के एक आरोपित, हत्या के प्रयास मामले में आठ अपराधी, पुलिस पर हमला मामले में तीन, एससी-एसटी मामले में दो, विशेष कांडों में फरार 17 और अविशेष कांडों में फरार 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा शराब तस्करी में 14 और शराब पीने के मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पटना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार कुल 87 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 419.11 लीटर विदेशी शराब, 102.75 लीटर देसी, पांच वाहन, सात मोबाइल और 7030 रुपये कैश भी जब्त किया है.

60 वाहनों पर 1.65 हजार का काटा गया चालान

ट्रैफिक डीएसपी-चतुर्थ के नेतृत्व में गांधी मैदान थानेदार ब्रजेश चौहान ने इलाके में विशेष अभियान चलाकर 60 वाहनों पर 1 लाख 65 हजार 100 रुपये का चालान काटा है. गांधी मैदान, मरीन ड्राइव समेत अन्य इलाकों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में चालान काटा गया है. थानेदार ने बताया कि बगैर सीट बेल्ट, डबल हेलमेट, रफ ड्राइविंग, अवैध पार्किंग समेत अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते लोगों को पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन