ePaper

SIR Row Bihar: SIR विवाद पर नित्यानंद राय का वार,क्या महागठबंधन फर्जी वोटरों से चुनाव जीतना चाहता है?

Updated at : 13 Aug 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
नित्यानंद राय

नित्यानंद राय

SIR Row Bihar: फर्जी वोटर बनाम पारदर्शी चुनाव—बिहार की सियासत में SIR पर भिड़ंत तेज, नित्यानंद राय ने तेजस्वी को घेरा तो सत्तापक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप की बौछार शुरू.

विज्ञापन

SIR Row Bihar: बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही SIR को सही ठहरा चुका है, लेकिन महागठबंधन जानबूझकर भ्रम फैला रहा है.

बिहार की सियासत में SIR विवाद

बिहार की सियासत में इन दिनों SIR विवाद गरमाया हुआ है. बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें SIR के बारे में सही जानकारी नहीं है. राय ने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही चुनाव आयोग के फैसले को वैध ठहरा चुका है.

राय ने आरोप लगाया—

“तेजस्वी जी और महागठबंधन के नेता बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. क्या वे फर्जी मतदाताओं के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं? यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR का मकसद मतदाता सूची से फर्जी, मृतक और डुप्लीकेट नाम हटाना है, ताकि वास्तविक मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिले और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रहे.

सियासी तकरार जारी

विपक्ष का आरोप है कि SIR के नाम पर लाखों मतदाताओं को सूची से हटाने की साजिश हो रही है, जबकि सत्तापक्ष इसे पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी प्रक्रिया बताता है. नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की मतदाता सूची में हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read:Taaraapur vidhaanasabha: तारापुर का जलियांवाला बाग, 15 फरवरी 1932, जब वंदे मातरम की गूंज पर बरसीं गोलियां

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन