ePaper

सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य परीक्षा सात जनवरी को, एडमिट कार्ड जारी

Updated at : 30 Dec 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य परीक्षा सात जनवरी को, एडमिट कार्ड जारी

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य परीक्षा सात जनवरी को होगी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य परीक्षा सात जनवरी को होगी. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका है. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ही मुख्य परीक्षा देंगे. वे अपना प्रवेश पत्र यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉग-इन कर डाउनलोड कर सकते हैं. मुख्य प्रवेश परीक्षा पटना मुख्यालय में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग पटना में बालक के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है तो वहीं, बालिकाओं की परीक्षा कमला नेहरू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय यारपुर गर्दनीबाग में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा पेपर 1 के लिए 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा पेपर दो के लिए 1:30 बजे से चार बजे तक आयोजित की जायेगी. दोनों ही पेपर 150-150 अंक के होंगे. दोनों पाली की परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश करना अनिवार्य होगा. परीक्षा भवन में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन