डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही पर 18 को शो-कॉज

पटना नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने ‘हर दिन हर गली’ और ‘नो प्लास्टिक फैंटास्टिक’ अभियान की समीक्षा बैठक की.
संवाददाता, पटना पटना नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने ‘हर दिन हर गली’ और ‘नो प्लास्टिक फैंटास्टिक’ अभियान की समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान पाया गया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का शत-प्रतिशत संचालन नहीं हो रहा है और कई जगहों पर लापरवाही बरती जा रही है. इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसी लापरवाही से आमजन को असुविधा होती है और निगम की छवि धूमिल होती है. लापरवाही के मद्देनजर 18 कर्मियों को शो-कॉज जारी किया गया है. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नागरिकों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों का जल्द समाधान हो और डोर-टू-डोर सेवा का कवरेज 100 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये. निर्देशों के तहत सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक यार्ड में रह कर स्वयं वाहनों को रवाना करना होगा और इसकी पुष्टि जीपीएस युक्त फोटो द्वारा करनी होगी. वहीं, दोपहर 12 से 2 बजे तक उन्हें वर्कशॉप में रह कर वाहनों की मरम्मत का पर्यवेक्षण करना होगा. इसके प्रमाणस्वरूप संबंधित फोटो भी प्रस्तुत करना होगा. सफाई कार्य के साथ-साथ फॉगिंग अभियान पर भी नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिये. हर वार्ड से एक कर्मी फॉगिंग वाहन पर मौजूद रहेगा और कार्यक्षेत्र का वीडियो और नागरिकों का फीडबैक अनिवार्य रूप से लिया जायेगा. आम लोग अपनी शिकायतें 155304 पर दर्ज करवा सकते हैं, जिनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




