सड़क पर बह रहा नाले का पानी, लोगों को परेशानी

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 03 May 2025 11:34 PM

विज्ञापन

patna news: दानापुर. छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नाला निर्माण कार्य किये जाने के कारण मार्शल बाजार में सड़क पर नाले का पानी बह रहा है.

विज्ञापन

दानापुर. छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नाला निर्माण कार्य किये जाने के कारण मार्शल बाजार में सड़क पर नाले का पानी बह रहा है. इस नारकीय स्थिति को हर रोज इधर से गुजरने वाले स्कूली बच्चे झेल रहे हैं. हजारों की संख्या में इस रास्ते से स्कूली बच्चे और आम लोग गुजरते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दस दिनों से मार्शल बाजार सड़क पर नाले का पानी बह रहा है. जिससे आम लोगों इस मार्ग से पैदल चलना मुश्किल हो गया है. परिषद के प्रधान लिपिक फिरोज ने बताया कि छावनी परिषद प्रशासन द्वारा मार्शल बाजार मोड़ से अस्पताल मोड़ तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है. इस कारण नाले का पानी सड़क पर बह रहा है. उन्होंने बताया कि मोटर पंप से पानी का निकासी की जा रही है.

गुलजारबाग से जुड़े तीन फीडर की कटेगी बिजली

पटना सिटी. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गुलजारबाग से जुड़े 11 केबी के तीन फीडर की बिजली रविवार को बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता मो सज्जाद अंसारी ने बताया कि 11 केवी बिस्कोमान व सुल्तानगंज फीडर से रविवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली बाधित कर रखरखाव कार्य कराया जायेगा. फीडर से जुड़े ऑक्सीजन हॉस्पिटल का इलाका, कुम्हरार गुमटी, अलका कॉलोनी, विकास मोड़, संदलपुर, न्यू अजीमाबाद व कोइरीटोला समेत अन्य मुहल्लों में बिजली बाधित रहेगी. इसी प्रकार से 11 केबी मेहंदीगंज फीडर की बिजली भी दोपहर 12 बजे से बिस्कोमान, सुल्तानगंज व मेहंदीगंज फीडर से भी बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन