ePaper

पटना में सड़क पर मिला महिला का कटा हुआ पैर, पुलिस खंगाल रही CCTV

Updated at : 04 Aug 2024 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में सड़क पर मिला महिला का कटा हुआ पैर, पुलिस खंगाल रही CCTV

Severed Leg in Patna: पुलिस हर एंगल से इस कांड की जांच कर रही है. मानव अंग तस्करी को भी जांच का बिंदु रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि वहां के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन

Severed Leg in Patna:पटना. बिहार की राजधानी पटना की सड़क पर महिला का कटा हुआ पैर मिला है. राजधानी के मलाही पकड़ी के पास कई अस्पताल हैं, ऐसे में इस कटे हुए पैर का राज जानने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पहली नजर में देखने से लगता है कि आपरेशन कर के किसी मरीज का पैर काटा गया होगा, जिसे बाद में कूड़ा में डाला गया है. कूड़े में से पैर का तलवा कोई जानवर सड़क पर ले आया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है. डॉग स्कॉइड दस्ते को मौके पर बुलाया गया है.

लोगों में डर और जिज्ञासा

राजधानी के पॉश और व्यस्ततम इलाके में बीच सड़क पर इंसान के कटे हुए पैर मिलने से आसपास के लोगों में थोड़ा डर और थोड़ी जिज्ञासा भी दिख रही है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने ही इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी. सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जो घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर रही है.

पिलर नंबर 39 के नजदीक मिला तलबा

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कंकड़बाग थाना के मलाही पकड़ी पिलर नंबर 39 के नजदीक सड़क के किनारे एक इंसान का कटा हुआ पैर का तलवा देखा गया. सूचना मिलते ही आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कंकड़बाग थानेको दी. सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

इस मामले में कंकड़बाग थाना अध्यक्ष ने बताया कि जिस जगह पर इंसान का पंजा देखा गया है, वहां आसपास कई अस्पताल और नर्सिंग होम हैं. संभव है कि किसी की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के लिए रखे हुए शव को किसी जानवर के द्वारा वहां लाया गया हो. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस हर एंगल से इस कांड की जांच कर रही है. मानव अंग तस्करी को भी जांच का बिंदु रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि वहां के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस की जांच जारी है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन