ePaper

कई फर्जी वेबसाइट चलायी जा रहीं, जांच का आदेश

Updated at : 11 May 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
कई फर्जी वेबसाइट चलायी जा रहीं, जांच का आदेश

बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि राज्य में पटना हाइकोर्ट और विभिन्न सरकारी विभागों के नाम से कई फर्जी वेबसाइट संचालित की जा रही हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि राज्य में पटना हाइकोर्ट और विभिन्न सरकारी विभागों के नाम से कई फर्जी वेबसाइट संचालित की जा रही हैं. इन वेबसाइटों के जरिये सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों और कर्मचारियों के लॉगिन पोर्टल के नाम पर लोगों की निजी जानकारी और बैंक डाटा चोरी किया जा रहा है. गृह विभाग (विशेष शाखा) के उप सचिव नवीन चन्द्र ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए आर्थिक अपराध इकाई,को इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर फर्जी वेबसाइटों को बंद कराने का निर्देश दिया है. पत्र में यह भी कहा गया है कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, द्वारा इस संबंध में एक पत्र और ईमेल प्राप्त हुआ है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन