कर्मियों का सेवा रिकॉर्ड एक क्लिक पर होगा उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन
कर्मियों का सेवा रिकॉर्ड एक क्लिक पर होगा उपलब्ध

सरकारी कर्मियों के नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति और सेवा रिकॉर्ड से संबंधित सारी जानकारियां महज एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

पटना. सरकारी कर्मियों के नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति और सेवा रिकॉर्ड से संबंधित सारी जानकारियां महज एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी. इसके लिए सरकार सभी विभागों में कैडर मैनेजमेंट माॅड्यूल लागू करने की तैयारी में है.इससे कर्मियों की सेवा प्रबंधन सुगम,पारदर्शी और प्रभावी होगा.इस मॉड्यूल के जरिए कर्मचारियों की सेवा प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर सरल किया जायेगा.बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के स्तर पर इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है.कैडर मैनेजेमेंट माॅड्यूल लागू करने के लिए विभागों से कर्मचारियों से जुड़ी जानकारियां मांगी गयी हैं. केंद्र सरकार के इस पहल को राज्य सरकार भी अपने-अपने स्तर पर लागू कर रही हैं.सरकारी कर्मचारियों के कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल एक डिजिटल प्रणाली या सॉफ्टवेयर होता है जिसका उपयोग सरकारी कर्मचारियों की सेवा संबंधित जानकारी के प्रबंधन के लिए किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन