Second day of lockdown: कोरोना के नये मामलों में गिरावट दर्ज, 5 दिनों बाद आंकड़ा 1000 से नीचे

Updated at : 17 Jul 2020 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Second day of lockdown: कोरोना के नये मामलों में गिरावट दर्ज, 5 दिनों बाद आंकड़ा 1000 से नीचे

Second day of lockdown: पटना : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में पांच दिनों बाद गिरावट दर्ज की गयी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 901 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 23300 हो गयी है. मालूम हो कि इससे पहले 12 जुलाई को 1256, 13 जुलाई को 1116, 14 जुलाई को 1432, 15 जुलाई को 1320 और 16 जुलाई को 1385 मामले सामने आये थे.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में पांच दिनों बाद गिरावट दर्ज की गयी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 901 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 23300 हो गयी है. मालूम हो कि इससे पहले 12 जुलाई को 1256, 13 जुलाई को 1116, 14 जुलाई को 1432, 15 जुलाई को 1320 और 16 जुलाई को 1385 मामले सामने आये थे.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को सिवान में 122, नालंदा में 105, पटना में 99, पश्चिम चंपारण में 98, भागलपुर में 63, मुंगेर में 58, नवादा में 47, लखीसराय में 40, बेगूसराय में 28, गोपालगंज में 27, गया में 26, मुजफ्फरपुर में 26, समस्तीपुर में 23 और सुपौल में 23 मामले सामने आये.

वहीं, पूर्वी चंपारण में 13, रोहतास में 12, खगड़िया में 11, शेखपुरा में 11, शिवहर में 07, वैशाली में 07, बक्सर में 06, दरभंगा में 06, मधेपुरा में 06, अरवल में 04, किशनगंज में 04, पूर्णिया में 04, सहरसा में 04, जहानाबाद में 03, औरंगाबाद में 02, भोजपुर में 02, बांका में 01, कैमूर में 01, मधुबनी में 01 और सारण में 01 कोरोना संक्रमित मिले.

दिल्ली के चार और हरिद्वार के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला है. इन लोगों का सैंपल सिवान से लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

राजधानी पटना में छह दिनों के बाद कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा सौ से नीचे आया है. पटना में 11 जुलाई को 133, 12 जुलाई को 177, 13 जुलाई को 228, 14 जुलाई को 162, 15 जुलाई को 242 और 16 जुलाई को 378 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन