ePaper

School Open: पटना में खुल गया स्कूल, टाइमिंग चेंज, डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया आदेश

Updated at : 26 Jan 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
School Open: पटना में खुल गया स्कूल, टाइमिंग चेंज, डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया आदेश

School Open in Patna: बिहार में पछुआ हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसका असर बच्चों की सेहत पर न पड़े एहतियातन पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने नए समय से स्कूल संचालन करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

School Open in Patna: बिहार की राजधानी पटना में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है. 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. पटना डीएम द्वारा जारी आदेश में बताया गया है, “अगले 31 जनवरी तक पटना जिला के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 09:00 बजे से पहले एवं अपराह्न 03:30 बजे के पश्चात् प्रतिबंध लगाता हूँ. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियाँ को पुनर्निधारित करेंगे. प्री-बोर्ड, बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.”

इस वजह से लिया गया फैसला

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुयी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. एहतियातन प्रशासन ने पटना जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 31 जनवरी तक नए समय पर स्कूल चलाने का आदेश जारी किया है.

Bihar weather alert

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के 8 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के मौसम को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को जारी किये पूर्वानुमान में अगले 72 घंटे के लिए भविष्यवाणी की है. इसमें बताया गया है कि बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में घने कुहासे का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवा भी चल सकती है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: Padmashree Award: कौन हैं भीम सिंह भावेश जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार, पीएम मोदी भी इनके काम की कर चुके हैं तारीफ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन