बिहार की बिजली क्रांति को वैश्विक मंच पर पहचान, एशिया क्लीन एनर्जी समिट में मिला खास आमंत्रण

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jun 2025 6:37 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिजली क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बिहार को फिलीपींस में आयोजित एशिया क्लीन एनर्जी समिट में आमंत्रित किया गया है. इस समिट में बिहार की बिजली व्यवस्था में हुई ऐतिहासिक प्रगति को दुनियाभर के देशों के सामने पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित एशिया क्लीन एनर्जी समिट में इस बार बिहार को भी आमंत्रित किया गया है, जहां राज्य की बिजली क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति की कहानी दुनियाभर के देशों के सामने पेश की जाएगी. यह समिट 2 से 4 जून तक चल रही है, जिसमें भारत से कुल 14 पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को हिस्सा लेने का मौका मिला है. खास बात यह है कि इनमें सिर्फ दो सरकारी कंपनियां शामिल हैं, जिनमें से एक बिहार की साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) है.

बिहार से महेंद्र कुमार कर रहे नेतृत्व

बिहार का प्रतिनिधित्व SBPDCL के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार कर रहे हैं, जो अपने प्रेजेंटेशन के जरिए यह बताएंगे कि कैसे राज्य ने बीते दो दशकों में बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए. महज 700 मेगावाट बिजली खपत से शुरू होकर आज बिहार 8000 मेगावाट से अधिक बिजली का उपभोग कर रहा है.

प्रेजेंटेशन में बिहार के सफर की झलक

समिट में महेंद्र कुमार उन कठिनाइयों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे जो बिहार ने झेली और हासिल की हैं. जैसे-

  • कैसे हर गांव तक बिजली पहुंचाई गई.
  • कैसे दुर्गम पहाड़ी और नदी पार के क्षेत्रों में भी बिजली उपलब्ध कराई गई.
  • और कैसे बिहार ने पूरे देश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपयोग में पहला स्थान हासिल किया.

बिहार बना देश का रोल मॉडल

बिहार देश का पहला राज्य है जिसने बड़े पैमाने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की पहल की और अब राज्य में सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. यह उपलब्धि न केवल ऊर्जा प्रबंधन को कुशल बनाती है, बल्कि उपभोक्ताओं के अनुभव को भी बेहतर करती है.

वैश्विक मंच पर बिहार की पहचान

इस समिट में बिहार की भागीदारी न केवल राज्य की उपलब्धियों को वैश्विक मान्यता दिलाएगी, बल्कि अन्य देशों के साथ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी.

बिजली के क्षेत्र में बिहार ने जिस तेजी से तरक्की की है, वह अब वैश्विक मंचों पर सराही जा रही है. मनीला में बिहार की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि राज्य अब सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विकास के नक्शे पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: तेजप्रताप के निष्कासन पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- निजी जिंदगी पर टिप्पणी…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन