ePaper

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय में किलकारी के संटू ने किया है अभिनय

Updated at : 10 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय में किलकारी के संटू ने किया है अभिनय

किलकारी से जुड़े नाट्य विधा के संटू कुमार की टीवीएफ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना किलकारी से जुड़े नाट्य विधा के संटू कुमार की टीवीएफ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. इसके लेखक वैभव सुमन, श्रेया श्रीवास्तव हैं. निर्देशक राहुल पांडे हैं. इनकी कास्टिंग एंटी कास्टिंग कंपनी के कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत और आयुष तिवारी ने की है. इस वेबसीरीज में संटू सुधीर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे मानसिक दिक्कत है और हर बात पर झूठ बोलता है. कुल पांच एपिसोड की इस सीरीज में वह चार एपिसोड में दिखेंगे. संटू बताते हैं कि इस क्षेत्र से जुड़ने का श्रेय वह किलकारी के नाटक विधा के गुरु मुकुल कुमार को देते हैं. एएन कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है. यहां रहते हुए शाॅर्ट फिल्म बनाने के साथ वह कई बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि में प्ले करते रहे. पिछले साल सितंबर के महीने में इस वेबसीरीज के लिए पटना में ऑडिशन दिया था. इसके बाद वह मुंबई चले गये जहां उन्हें सेकेंड राउंड ऑडिशन के लिए बुलाया गया. उस वक्त उन्हें कोई और किरदार करना था, लेकिन सुधीर के किरदार के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया. इस किरदार के लिए उसने 10 राउंड ऑडिशन दिया और फिर सेलेक्शन हुआ. अक्तूबर के महीने में शूटिंग शुरु हुई. अगले महीने में ओटीटी पर सारंग वेबसीरीज रिलीज होगा. वहीं बिहार की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म त्रिदेव वह अहम किरदार में नजर आयेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन