ePaper

झारखंड में साथ चुनाव लड़ सकती है BJP और JDU, जेपी नड्डा से मिले ललन सिंह और संजय झा

Updated at : 15 Oct 2024 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में साथ चुनाव लड़ सकती है BJP और JDU, जेपी नड्डा से मिले ललन सिंह और संजय झा

झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान आज हो जायेगा. सूत्रों से खबर आ रही है कि चुनाव की घोषणा से पहले आज जदयू के दो बड़े नेता ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीट शेयरिंग को लेकर मुलाकात की है.

विज्ञापन

झारखंड में बीजेपी और जदयू साथ में चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक आज जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. इस मुलाकात में सीट शेयरिंग पर बात होने की जानकारी सामने आ रही है. अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है. झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान उन लाखों मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने अधिकार का उपयोग कर अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए तैयार हैं. तमाम राजनीतिक दलों की नजर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है.

चिराग और मांझी भी झारखंड में चुनाव लड़ने को हैं तैयार

बीजेपी और जदयू अगर झारखंड में साथ चुनाव लड़ने का घोषणा करती है तो सीट शेयरिंग का फार्मूला क्या होगा यह देखने वाली बात होगी. एनडीए गठबंधन में शामिल जीतनराम मांझी की हम और चिराग पासवास की लोजपा(र) भी झारखंड में ताल ठोकने को तैयार है. ऐसे में अगर बीजेपी सिर्फ जदयू के साथ विधानसभा चुनाव में जाने का निर्णय लेती है तो इसका असर एनडीए गठबंधन पर भी पड़ सकता है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन