Bihar News: पटना, मधुबनी और रोहतास की छह नदियों के बालू घाटों की होगी नीलामी, इसी महीने पूरी होगी प्रक्रिया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Aug 2025 7:40 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया तेज हो गई है. पटना, मधुबनी और रोहतास जिलों की प्रमुख नदियों के घाटों की नीलामी अगस्त में पूरी होगी. सरकार का लक्ष्य है कि सितंबर तक सभी लंबित घाटों की नीलामी पूरी कर 16 अक्टूबर से खनन शुरू कराया जा सके.
Bihar News: बिहार के तीन जिलों की करीब आधा दर्जन नदियों के बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया चल रही है. यह इसी महीने पूरी हो जायेगी. इनमें पटना, मधुबनी और रोहतास जिलाें में गंगा, सोन, पुनपुन, दर्धा, कमला, भूतही बलान और मुनहारा नदियां शामिल हैं. इसके साथ ही करीब 10 जिलों में नीलामी लेने के बाद 44 घाटों का प्रत्यर्पण सेटलमेंट होल्डर ने कर दिया था.
इनमें से चार घाटों की सफल नीलामी फिर से कर दी गयी है. अन्य 40 घाटों की भी नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. बचे हुए सभी घाटों की नीलामी हर हाल में सितंबर तक करने का निर्देश खान एवं भूतत्व विभाग से सभी खनिज विकास पदाधिकारियों को दिया गया है.
दो अगस्त को पूरी हो जायेगी टेंडर प्रक्रिया
सूत्रों के अनुसार रोहतास जिले में सोन नदी के ब्लॉक के इ-नीलामी की तकनीकी टेंडर दो अगस्त को पूरी हो जायेगी. साथ ही चार अगस्त को इसकी अंतिम रूप से इ-नीलामी करने की समय-सीमा तय की गयी है.
मधुबनी जिले में 13 अगस्त को तकनीकी टेंडर कर 14 अगस्त को अंतिम रूप से सेटलमेंट होल्डर का चयन कर लिया जायेगा. पटना जिले में भी 12 अगस्त को तकनीकी टेंडर करने और इसमें सफल होने वालों के माध्यम से पूरी नीलामी प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूरा करने की समय-सीमा तय की गयी है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
15 अक्तूबर तक नदियों में बंद है बालू खनन
बिहार की नदियों में फिलहाल 15 अक्तूबर तक बालू का खनन बंद है. ऐसे में खान एवं भूतत्व विभाग की कोशिश यह है कि जिन बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई है, उनकी नीलामी हर हाल में सितंबर तक कर ली जाये. इसमें पीला और सफेद दोनों बालू के घाट शामिल हैं.
16 अक्तूबर से खनन शुरू होगा तो राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी. साथ ही आम लोगों को निर्माण कार्यों के लिए पहले से अधिक आसानी से उचित कीमत पर बालू उपलब्ध हो सकेगा. फिलहाल राज्य में कुल 463 घाटों को नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया, जिनमें से 316 घाटों की सफल नीलामी हो चुकी है. बाकी 147 घाटों की नीलामी प्रक्रिया विभिन्न कारणों से लंबित है. विभाग द्वारा फिर से नीलामी की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीके की पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










