Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास की बढ़ी सुरक्षा, बंद कमरे में अधिकारियों को दिया टास्क, अपराधियों पर खुलकर बोले
गृह मंत्री सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: गृह मंत्री का पद संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में आ गये हैं. उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अपराधियों को लेकर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. इसके साथ ही अधिकारियों को बंद कमरे में टास्क भी दिया.
Samrat Choudhary: गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन हो गया है. ऐसे में उनके आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. सुरक्षाकर्मी केवल उनको ही आवास पर जाने दे रहे हैं जिनका आने वाले लोगों की लिस्ट में पहले से नाम है. समर्थकों के साथ कंकड़बाग से मिलने आये एक डॉक्टर का लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उन्हें रोक दिया गया था.
कई विधायकों ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, करीब साढ़े 12 बजे लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, डिप्टी सीएम से मिलकर निकले थे. पूर्व मंत्री जनक राम सहित कई विधायक और सर्मथकों का इतना लंबा तांता था कि सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय तय समय से करीब दो घंटा बाद पहुंचे. कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया.
अधिकारियों को बंद कमरे में दिया टास्क
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री के रूप में शनिवार से ही काम करना शुरू कर दिया. सरकार के आला अधिकारी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे. सभी को बंद कमरे में टास्क दिये गये. इस बीच बिहार की कानून व्यवस्था जहां से नियंत्रित होती है, उस पटेल भवन में पहली बार कोई गृह मंत्री बैठेगा. अभी तक यह विभाग मुख्यमंत्री के पास था. सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने की घोषणा होते ही मंत्री रूम को सजाया संवारा जा रहा है. नेम प्लेट भी लगा दी गयी है.
‘हफ्तेभर रुकिये, बिहार से अपराधी भागेंगे बाहर’
सम्राट चौधरी ने बिहार से अपराधियों के सफाया पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था, बिहार के सुशासन ने वहां से अराजकता को हमेशा के लिए समाप्त किया है. बिहार अपराधियों के लिए नहीं है. यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के नेतृत्व और नीतीश कुमार के निर्देशन में मुझे बिहार में गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका दिया गया है.
‘बिहार में अपराधियों की खैर नहीं’
सम्राट चौधरी ने इस दौरान सात दिन में कानून व्यवस्था और पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के मॉडल पर काम शुरू करने की बात कही. गृह मंत्री ने कहा कि पांच-सात दिन रुकिये, यहां एक भी अपराधी को नहीं रहने दिया जायेगा, अराजकता-जंगलराज समाप्त हो गया है. सुशासन लगातार स्थापित रहेगा. अपराधियों की अब यहां खैर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










