Bihar Ka Mausam: बिहार में 2 दिनों बाद गिरेगा पारा, ठंडी हवाएं कर सकती है परेशान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Nov 2025 8:05 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार के जिलों में सुबह और शाम के वक्त कंपकंपी वाली ठंड का एहसास हो रहा. मौसम विभाग की माने तो, 2 दिनों में राज्य का पारा और भी गिरने वाला है. लगभग 2 से 3 डिग्री तक पारा घटने की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ जिलों में विजिबिलिटी भी कम रह सकती है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में अब मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को अच्छी खासी ठंड का एहसास हो रहा है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप रहने के कारण तापमान सामान्य हो जा रहा. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों में पारा और भी गिरने वाला है. दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग जिलों में 27 से 28 नवंबर तक ठंड पूरी तरह से दस्तक दे सकता है. लेकिन इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. दोपहर के वक्त धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिलेगी. सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अंडमान में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव जारी है.

बिहार में ठंड बढ़ने की वजह

बिहार में ठंड बढ़ने को लेकर मौसम विभाग की तरफ से यह वजह बताई गई कि उत्तर-पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है. यह हवाएं ही बिहार में ठंड को मजबूत बना रही है. शनिवार की बात करें तो, सबसे कम तापमान गयाजी में 13.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. जबकि सबसे ज्यादा तापमान फारबिसगंज में 30.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति बढ़ने की संभावना जताई गई, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है.

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

बिहार में कुछ दिनों बाद हल्की ठंडी हवाओं के असर के कारण परेशानी हो सकती है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, दो दिनों के बाद से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जायेगा. अभी धूप निकलने से राहत मिल रही. लेकिन 27 या फिर 28 नवंबर के बाद से धूप में भी हल्की ठंड का एहसास होगा. खासकर पहाड़ी इलाकों में असर ज्यादा रह सकता है.

Also Read: तत्काल टिकट लेकर भी परेशानी, थर्ड AC की जगह थर्ड इकॉनमी में मिला बर्थ, रिफंड भी अटका

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन