ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती: 6 अपराधियों ने लूट ले गए 6 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और कैश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Sep 2021 7:06 PM
अपराधियों ने एक बार फिर राजधानी पटना में एक ज्वेलरी शॉप को अपना टारगेट बनाया है और ज्वेलरी शॉप में रखे छह लाख के आभूषण और कैश लेकर फरार हो गए.
पटना.अपराधियों ने एक बार फिर राजधानी पटना में एक ज्वेलरी शॉप को अपना टारगेट बनाया है और ज्वेलरी शॉप में रखे छह लाख के आभूषण और कैश लेकर फरार हो गए. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच शुरु कर दी है. बताते चलें कि पिछले 15 दिनों के अंदर अपराधियों ने यह दूसरा ज्वेलरी शॉप है जिसे अपना निशाना बनाया है. यह घटना ।पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के तहत मलाही पकड़ी इलाके की है.
अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है. दोपहर करीब 3 बजे शॉप में मालिक राकेश और उनकी पत्नी अपनी राजमणि ज्वेलर्स शॉप में बैठे थे. कोई ग्राहक नहीं था. इसी क्रम में 6 की संख्या में हथियार बंद अपराधी दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखे सारे आभूषण और कैश लेकर फरार हो गए. सभी अपराधी अपने चेहरे को कवर कर रखा था. किसी ने हेलमेट तो किसी ने मास्क पहन रखा था.
बताते चलें कि 2 सितंबर की रात भी हथियार से लैश अपराधियों ने पटना के शिवपुरी इलाके में महावीर ज्वेलरी शॉप में धावा बोला था. वहां से भी हथियार के बल पर कैश और ज्वेलरी लूट कर ले गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










