ePaper

गया में महिला को कुचलकर भाग रहे ट्रक में लोगों ने लगायी आग, नालंदा में 2 बाइक की टक्कर में 3 की मौत

Updated at : 05 Apr 2022 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
गया में महिला को कुचलकर भाग रहे ट्रक में लोगों ने लगायी आग, नालंदा में 2 बाइक की टक्कर में 3  की मौत

बिहार में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. गया में महिला को ट्रक ने कुचला तो लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं नालंदा में दो बाइक की टक्कर में तीन किशोरों की मौत हुई.

विज्ञापन

बिहार में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. गया में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बवाल काटा. वहीं नालंदा में दो बाइक की भीषण टक्कर में 3 नाबालिगों की मौत हो गयी.

गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमगंज पुल ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक में गुस्साए लोगों ने आग लगा दी. दरअसल, ट्रक चालक ने एक बाइक सवार दंपति को कुचल दिया. दुर्घटना में पत्नी की मौत ट्रक से कुचलने के कारण मौके पर ही हो गयी. वहीं पति की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है. दंपति के साथ एक बच्चा भी बाइक पर ही था जो टक्कर के बाद दूर जा गिरा. जख्मी बच्चे का इलाज कराया जा रहा है.

नालंदा जिला में एक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली. दो बाइक की आमने-सामने हुइ टक्कर में तीन नाबालिग की मौत हो गयी. बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों की मौत मौके पर ही हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन