तेजस्वी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- नरेंद्र मोदी झूठे प्रधानमंत्री हैं, कोई वादा पूरा नहीं किया…’

Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तंज कसते हुए उन्हें झूठा पीएम करार दिया.
तेजस्वी यादव ने सोमवार (29 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने आज तक बिहार को लेकर जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया. नौकरी, रोजगार का वादा तो पूरा नहीं ही किया बिहार में चीनी मिल खुलेगा अपने इस वादा को भी उन्होंने पूरा नहीं किया. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह दोनों डरे हुए हैं, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि छपरा लोकसभा चुनाव हम जीत रहे हैं.एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हम 40 सीट जीत रहे हैं. इसका मतलब है उनकी जुबान फिसल गई है. वह यह कहना चाह रहे हैं कि बिहार की 40 सीट हार रहे हैं. देखिए वीडियो तेजस्वी यदाव ने और क्या कुछ कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










