दोनों हाथों को हादसे में गंवाया, पर तेजस्वी ने दी अलग पहचान, राजद IT सेल के मजबूत सिपाही अभिनव को जानें

Updated at : 24 Jul 2022 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
दोनों हाथों को हादसे में गंवाया, पर तेजस्वी ने दी अलग पहचान, राजद IT सेल के मजबूत सिपाही अभिनव को जानें

राजद के आइटी सेल में तैनात अभिनव पंकज की कहानी बेहद दर्दनाक है. दोनों हाथों को हादसे में गंवा देने के बाद उनके हौसले को जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मजबूती दी तो अभिनव राजद के लिए एक मजबूत सिपाही बन गये. सोशल मीडिया और आइटी सेल के लिए जानिये उनकी भूमिका

विज्ञापन

ठाकुर शक्तिलोचन: कहते हैं ठान लो तो जीत और मान लो तो हार, जिंदगी के उतार-चढ़ाव में अगर हौसला लड़खड़ा जाए तो हार तय है और अगर बुलंद हौसले के साथ एक कदम आगे बढ़ा लिया जाए तो जीत तय है. वहीं बुरे दौर में किसी का मजबूत साथ मिल जाए तो जीत सुनिश्चित करना आसान हो जाता है. ऐसी ही कहानी है बिहार निवासी एक युवा अभिनव पंकज की जिन्होंने दोनों हाथों को एक हादसे में गंवा दिया लेकिन आज राजद में वो एक मजबूत भूमिका निभा रहे हैं.

RJD आइटी सेल के वाइस प्रेसिडेंट अभिनव

बिहार के युवा अभिनव पंकज राजद के सोशल मीडिया और आइटी सेल में बतौर वाइस प्रेसिडेंट अपनी सेवा दे रहे हैं. अभिनव का पैतृक गांव लखीसराय में है जबकि माता-पिता भागलपुर में रहते हैं. अभिनव की कहानी बेहद दर्दनाक और दूसरों में हौसला भरने वाली है.

रेल दुर्घटना में गंवाये दोनों हाथ

2007 के शुरुआत में एक रेल हादसे में अभिनव के दोनों हाथ कट गये. उस समय वो इंजीनियरिंग के छात्र थे. जिंदगी के उस दौर से सामना हुआ जहां केवल अंधेरी रात ही अभिनव के हिस्से थी. लेकिन कहीं न कहीं अभी भी एक सवेरा बांकी था.

Also Read: Bihar News: प्रेमी ने दिया साथ तो बनी दारोगा, नौकरी लगते ही पति को पहचानने से किया इनकार
मीसा भारती के पति शैलेश ने की मदद

अभिनव के लिए अचानक सारे रास्ते बंद हो चुके थे. लेकिन बड़ौदा में रहने के दौरान उन्हें पड़ोस में रह रहे शैलेश से अच्छे संबंध काम आए. शैलेश कोई और नहीं बल्कि लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के पति हैं. अभिनव ने उनसे मदद मांगी कि कोई काम वो लगवा दें. जिसके बाद शैलैश ने अभिनव को राजद के आइटी सेल के साथ जोड़ दिया.

राजद के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अभिनव

अभिनव 2013 में पटना पहुंचे. वो ऐसा दौर था जब राजद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में जुटा था. गौरतलब है कि इसी समय लालू यादव ट्वीटर से जुड़े थे. ट्विटर से जुड़ने वाले बिहार के नेताओं में लालू प्रसाद यादव सबसे अग्रणी थे. अभिनव ने संजय यादव के नेतृत्व में काम करना शुरू कर दिया. अभिनव बताते हैं कि संजय यादव ने बड़े भाई से बढ़कर उन्हें मदद की और बेहद साकारात्मक माहौल में आगे बढ़ाया.

अभिनव के लिए असंभव कुछ भी नहीं, तेजस्वी ने दिया बल

अभिनव तमाम वो काम कर सकते हैं जो प्रोफेशन में किसी व्यक्ति को करना होता है. तेजस्वी यादव के बारे में बताते हुए अभिनव कहते हैं कि वो बेहद ही शानदार व्यक्तित्व के हैं. हमेशा मुझे कार्यस्थल में पूरी स्वतंत्रता देते हुए आगे बढ़ाया. मेरा विशेष ख्याल रखा. ऐसे किसी नियम में नहीं बांधा जिससे मुझे किसी प्रकार का कोई कष्ट हो. मैं हमेशा तेजस्वी जी, उनके परिवार और अपने काम के प्रति इमानदार रहता हूँ.

तेजस्वी रखते हैं अधिक ख्याल

अभिनव बताते हैं कि राजगीर में 2014 में प्रशिक्षण शिविर चल रहा था. मैं भी साथ गया था. तेजस्वी यादव ने एक बड़े नेता को कहा कि ये अभिनव है और इसके साथ एक आदमी हमेशा रहे मदद के लिए. चूँकि अभिनव टीम तेजस्वी में नए थे इसीलिए उन्हें सहज अनुभव करवाने के लिए कहते थे कि स्वयं आकर खुद गाड़ी में बैठ जाया कीजिए. किसी के इंतजार में नहीं रहना है. तेजस्वी यादव के सम्बंध में ऐसे कई वाकयों को अभिनव ने साझा किया जिससे उनकी परिपक्व और सकारात्मक सोच की जानकारी मिलती है.

लालू यादव ने भी अभिनव का हमेसा बढ़ाया हौसला

लालू यादव का जिक्र कर अभिनव बताते हैं कि राजद सुप्रीमो ने भी कई बार मुझे वो अपनापन दिखाया है जो इस हाल में खड़े युवक के हौसले को बढ़ाता है. कई बार उन्होंने शिवानंद तिवारी जैसे राजद के वरिष्ठ नेताओं सामने भी मेरे काम की काफी प्रशंसा की. अभिनव कहते हैं कि इस परिवार ने मुझे बुरे दौर में बल दिया. इसलिए अभिनव भी इसे अपना काम या पेशा नहीं मानते

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन