बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर सियासी घमासान तेज, महिला अपराधों के खिलाफ RJD का ‘आक्रोश मार्च' का ऐलान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jan 2026 9:05 PM

विज्ञापन

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Patna NEET Student Death Case: बिहार में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर RJD ने सरकार पर हमला तेज करते हुए 21 जनवरी को पटना में ‘आक्रोश मार्च’ निकालने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Patna NEET Student Death Case: बिहार में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ लगातार सामने आ रही घटनाओं ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पटना समेत कई जिलों में हाल के दिनों में हुई बड़ी आपराधिक वारदातों के बाद सियासत भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अब सीधे सरकार को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाई है.

राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में महिलाओं की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को एक विशाल ‘आक्रोश मार्च’ निकालने का ऐलान किया है. यह मार्च 2 बजे से निकाला जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से महिला पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जुटने की उम्मीद है.

RJD का क्या है आरोप?

महिला RJD का आरोप है कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. विडंबना यह है कि सरकार के नाक के नीचे, राजधानी में भी बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. पार्टी का कहना है कि प्रशासन ठोस कार्रवाई करने के बजाय मामलों में केवल लीपा-पोती कर रहा है, जबकि सत्ताधारी दल इस पूरे मुद्दे पर संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है.

RJD महिला सुरक्षा को बनाएगी राजनीतिक मुद्दा!

RJD की ओर से साफ संकेत है कि वह महिला सुरक्षा को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाएगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि RJD हमेशा से महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ती रही है. ऐसे में प्रदेश के मौजूदा हालात में चुप बैठना संभव नहीं है.

हालिया घटनाओं को बड़े मौके के रूप में देख रही RJD

RJD हालिया आपराधिक घटनाओं को बड़े मौके के रूप में देख रही है. महिला सुरक्षा के सवाल पर सड़क पर उतरकर RJD न सिर्फ सरकार को घेरना चाहती है, बल्कि जनभावनाओं को अपने पक्ष में मोड़ने की भी कोशिश करती नजर आएगी. अब आगे देखने वाली बात ये होगी कि इस ‘आक्रोश मार्च’ से जनता आरजेडी से कितना कनेक्ट होती है. ये तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा.

Also Read: नितिन नबीन का पहला टारगेट बंगाल, क्या ममता के गढ़ में लगा पाएंगे सेंध? जानिए BJP का प्लान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन