छापेमारी में रायफल व 22 कारतूस किया जब्त

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 12 May 2025 12:28 AM

विज्ञापन

patna news: खुसरूपुर . थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी की हैबतपुर स्थित बुल्लू गोप के घर पर अवैध रूप से हथियार उसकी पत्नी रखी है.

विज्ञापन

खुसरूपुर . थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी की हैबतपुर स्थित बुल्लू गोप के घर पर अवैध रूप से हथियार उसकी पत्नी रखी है. सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह हैबतपुर स्थित बुल्लू गोप के घर छापेमारी करने पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिस की आने की भनक बुल्लू गोप की पत्नी को लग चुकी थी और वह घर छोड़ फरार हो गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को उसके घर से अवैध रूप से रखे एक दो नली रायफल एवं 22 कारतूस को पुलिस ने जब्त की. थानाध्यक्ष ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की बुल्लू गोप की पत्नी अवैध रूप से हथियार रखती है और उसे भाड़े पर भी लगाती है. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस अवैध हथियार मामले में और कितने लोग इसमें शामिल है पुलिस छानबीन कर रही है. इस मामले में किसी की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है. बुल्लू गोप की पत्नी फरार है.

चोरी गये ट्रैक्टर के साथ आरोपित गिरफ्तार

मसौढ़ी. पिछले दिनों धनरूआ के कादिरगंज थाना स्थित हरला गांव से चोरी गये एक ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने एक आरोपित के साथ बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. गौरतलब है कि 18 अप्रैल की रात हरला गांव के साधु प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद का ट्रैक्टर चोरी हो गया था. विजय प्रसाद ने अज्ञात के खिलाफ कादिरगंज थाने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर एसडीपीओ नभ वैभव ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अनुसंधान से इस मामले में संलिप्त आरोपित गया जिला के पाईबीघा थाना के पाईबीघा ग्रामवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र अमरेश कुमार को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन