भवन निर्माण की पत्रिका ‘भवन शिल्प’ का विमोचन

Updated:
विज्ञापन
भवन निर्माण की पत्रिका ‘भवन शिल्प’ का विमोचन

भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज और सचिव कुमार रवि ने बुधवार को विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘भवन शिल्प’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया.

विज्ञापन

पटना. भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज और सचिव कुमार रवि ने बुधवार को विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘भवन शिल्प’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया. यह पत्रिका बिहार में निर्माण क्षेत्र की प्रगति और नवाचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है. ‘भवन शिल्प’ के प्रथम संस्करण में भवन निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, आइकॉनिक भवनों और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर आधारित आलेखों को विशेष स्थान दिया गया है. बापू टावर, राजगीर खेल परिसर सह खेल विश्वविद्यालय, पटना समाहरणालय और बिहार संग्रहालय जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के आलेख इस अंक शामिल किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन