समर वेकेशन हॉबी कैंप के लिए 18 तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
समर वेकेशन हॉबी कैंप के लिए 18 तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

श्रीविज्ञान केंद्र में 19 मई से लेकर 31 मई तक समर वेकेशन हॉबी कैंप का आयोजन किया जायेगा. ऐसे में कैंप के लिए इच्छुक बच्चे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

श्रीविज्ञान केंद्र में 19 मई से लेकर 31 मई तक समर वेकेशन हॉबी कैंप का आयोजन किया जायेगा. ऐसे में कैंप के लिए इच्छुक बच्चे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसकी आखिरी तारीख 18 मई है. दो सेशन में यह कैंप आयोजित किया जायेगा. पहला सेशन 11-1 बजे तक और दूसरा 2.30 बजे से लेकर 4.30 बजे तक होगा. कक्षा छठी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए एक्टिविटी करायी जायेगी.

इनमें बच्चे ले सकेंगे भाग

प्रोग्रामिंग इन आर्डूइनो जिसका रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये है जिसमें कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के बच्चे शामिल होंगे.एक्सपेरिमेंट बेस्ड लर्निंग इन फिजिक्स जिसका रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये है, जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चे शामिल होंगे. वहीं फन विद इलेक्ट्रॉनिक्स जिसकी रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये है. जबकि फन विद मैथेमैटिक्स रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये है, जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चे शामिल होंगे. मेक योग वायरलेस रोबोटिक कार जिसका रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये है, कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र शामिल होंगे. वहीं कक्षा छटी से दसवीं तक के लिए कलरफूल केमेस्ट्री रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये है. कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए लिटिल लर्नर-एस्ट्रोनोमी बेसिक की रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये है. कक्षा छठी से दसवीं तक के लिए बायोलॉजी अराउंड अस की रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन