ePaper

मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए नौवीं के छात्रों का अब पांच अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन

Updated at : 16 Sep 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए नौवीं के छात्रों का अब पांच अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन

इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी, जिसे आगे बढ़ा कर पांच अक्तूबर कर दिया गया है.

विज्ञापन

-स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्स का कर सकते हैं चुनाव संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है. मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अब पांच अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी, जिसे आगे बढ़ा कर पांच अक्तूबर कर दिया गया है. रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यालय को निर्धारित शुल्क तीन अक्तूबर तक जमा करना होगा. जिन स्टूडेंट्स का शुल्क जमा होगा उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पांच अक्तूबर तक भरा जायेगा. किसी कारणवश शुल्क जमा करने के बावजूद किसी स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छूट गया है, तो वो पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं. समिति ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म के दरम्यान अंकित विवरणी के अनुसार ही स्टूडेंट्स का परीक्षा फॉर्म भरा जाना है, इसलिए यह जरूरी है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में सतर्कता बरती जाये, ताकि बाद में इसमें कोई परिवर्तन करने की आवश्यकता न पड़े. रजिस्ट्रेशन के कॉलम-16 में अभ्यर्थी का आधार नंबर अंकित किया जायेगा. यदि अभ्यर्थी को आधार कार्ड नहीं है, तो इसकी घोषणा कॉलम-17 में अनिवार्य रूप से करनी होगी. रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. इसलिए एक मार्च 2013 के बाद की जन्म तिथि के अभ्यर्थी वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए पंजीकृत नहीं किये जायेंगे. नियमित कोटि के स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपये व स्वतंत्र कोटि के लिए 480 रुपये शुल्क जमा करना होगा. ऑनलाइन डाटा इंट्री शुल्क 50 रुपये से 30 रुपये तक शिक्षण संस्थान द्वारा रखा जायेगा, जिसका उपयोग शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यार्थी के ऑनलाइन आवेदन भरने तथा उन्हें डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कराने के मद में किया जायेगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भरने के दौरान अगर कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर 9470247290 या 8146568498 पर फोन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन