कैंपस : जेइइ एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 27 से

Published at :23 Apr 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : जेइइ एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 27 से

आइआइटी मद्रास की ओर से जेइइ एडवांस 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मई तक है.

विज्ञापन

– जेइइ मेन के टॉप 2.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे जेइइ एडवांस्ड में – जेइइ एडवांस्ड 2024 का आयोजन 26 मई को संवाददाता, पटना आइआइटी मद्रास की ओर से जेइइ एडवांस 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मई तक है. फीस पेमेंट का लास्ट डेट 10 मई तक है. एडमिट कार्ड 17 से 26 मई तक डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 26 मई को दो शिफ्ट में आयोजित होगा, जिसमें पेपर-1 सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि पेपर दो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा. दोनों ही पेपर में शामिल होना अनिवार्य है. परीक्षा का रिजल्ट नौै जून को जारी कर दिया जायेगा. इससे पहले जेइइ एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल को शुरू होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट जेइइ एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जेइइ मेन के टॉप 2.50 लाख अभ्यर्थी जेइइ एडवांस्ड में शामिल होंगे. जेइइ एडवांस्ड में सफल स्टूडेंट्स आइआइटी में एडमिशन लेंगे. इसके बाद एनआइटी, ट्रिपल आइटी व अन्य तकनीकी संस्थानों में जेइइ मेन के स्कोर पर एडमिशन होगा. जेइइ मेन अप्रैल सेशन का रिजल्ट जल्द जारी कर देगा. उम्मीदवार जेइइ मेन 2024 के दूसरे सत्र में सम्मिलित हुए थे, जल्द ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को इस परीक्षा के पोर्टल, jeemain.nta.ac.in पर विजिट करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन