ePaper

कर्पूरी ठाकुर के भारत रत्‍न मिलने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पढ़िए क्या कहा....

Updated at : 24 Jan 2024 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर के भारत रत्‍न मिलने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पढ़िए क्या कहा....

कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय के पुरोधा बताया. उन्होंने कहा कि वे गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे. उन्हें यह सम्मान मिलने से बिहार गौरवान्वित हुआ है.

विज्ञापन

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए केंद्र सरकार को बहुत धन्यवाद. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई दी. कर्पूरी ठाकुर को उन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधा बताया और कहा कि वे गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे. उन्हें यह सम्मान मिलने से बिहार गौरवान्वित हुआ है. हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि पहले यह सम्मान आम लोगों की जगह खास लोगों को मिला करता था. लेकिन, वर्ष 2014 के बाद यह परंपरा खत्म हो गई. अब खास ही नहीं आम लोगों को भी यह सम्मान मिला रहा है.

कर्पूरी को भारत रत्न की हमने की थी मांग- तेजस्वी
undefined

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना स्वागत योग्य कदम है. बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में हमने प्रधानमंत्री के समक्ष यह मांग की थी. हमने पीएम से यह भी कहा था कि बिहार में विधायी कामकाज के अध्ययन के लिए वैशाली में स्कूल खोला जाना चाहिए

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला-नित्यानंद राय
undefined

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पीएम के द्वारा उनके जन्म जयंती पर लिया गया ऐतिहासिक फैसला है. जननायक की लोकसभा सीट उजियारपुर का प्रतिनिधित्व मैं पिछले 10 सालों से कर रहा हूं. यह सम्मान उजियारपुर व बिहार के लोगों का सम्मान है.

देश के गरीबों का पीएम ने किया सम्मान-पशुपति पारस
undefined

प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सम्मान देने की घोषणा कर पूरे देश के गरीबों का सम्मान किया है. यह बिहारवासियों का सम्मान है. कर्पूरी सच्चे समाजवादी थे. इसकी मिसाल यह है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिये घर तक नहीं बनाये.

हमारी वर्षों पुरानी मांग मानी गयी- संजय कुमार झ
undefined

समाजवाद के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, मिथिला के सपूत को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की हमलोगों की वर्षों पुरानी मांग उनके जन्म शताब्दी वर्ष में आखिर मान ली गयी है. नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित करने की अनुशंसा पांच बार केंद्र को भेजी थी

मुकेश सहनी ने पीएम मोदी को दी बधाई 
undefined

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न दिए जाने का मुकेश सहनी ने स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बधाई दी सहनी ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं समाजवाद के लिए संघर्षरत तथा अतिपिछड़ों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों की आवाज ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत उनकी 100वीं जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का फैसला स्वागत योग्य है.

Also Read: Karpoori Thakur Jayanti: ऐसे थे कर्पूरी ठाकुर, सख्त प्रशासक और बेमिसाल राजनेता..
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन