ePaper

Rain Alert: तीन घंटे में पटना समेत 6 जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना

Updated at : 10 Sep 2024 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
rain alert

Rain Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के 6 जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इस मौसम को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को घर में रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Rain Alert: बिहार के लगभग सभी जिलों में कभी बारिश तो कभी धूप निकल रही है. मंगलवार को राजधानी पटना में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. सुबह में धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का अहसास हुआ. हालांकि, दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में छाए बादलों ने बारिश की उम्मीद जगाई लेकिन बारिश नहीं हुई. इस बीच अब मौसम विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए पटना समेत राज्य के कम से कम छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना सहित वैशाली, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा जिला के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी प्रबल संभावना है. मौसम में होने वाले इस बदलाव को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कैसा रहा बीते 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की स्थिति कमजोर रही. राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान सीतामढ़ी के पुपरी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना में नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, अस्पताल में मचा हड़कंप

लोगों से सतर्क रहने की अपील

बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. यदि आप किसी खुले स्थान पर हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में शरण ले लें. इस दौरान बिजली के खंभे और पेड़ से दूरी बनाकर रखे जाने की सलाह दी गई है. किसानों को भी इस मौसम के दौरान खेत में न जाने की सलाह दी गई है.

इस वीडियो को भी देखें: भागलपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन