होली पर बिहारवासियों को रेलवे ने दिया स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, …पढ़ें कौन-कौन हैं स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
होली पर बिहारवासियों को रेलवे ने दिया स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, …पढ़ें कौन-कौन हैं स्पेशल ट्रेनें

होली स्पेशल ट्रेन, Holi special train

विज्ञापन

पटना : नॉर्दन रेलवे ने होली के मौके पर बिहार के लोगों को अपने घर आने-जाने के लिए तोहफा दिया है. नॉर्दन रेलवे ने होली के मौके पर ट्रेनों में भीड़ को देखते 31 मार्च तक बिहार से स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है. रेलवे के इस कदम से बिहार से बाहर रहनेवाले लोगों को बड़ी राहत मिली है.

नॉर्दन रेलवे ने नयी दिल्ली से बरौनी, आनंद विहार से पटना, आनंद विहार से गया के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इसके अलावा दिल्ली से छपरा, मुंबई से पटना, पुणे से दानापुर, पुणे से पटना, नयी दिल्ली से पटना, नयी दिल्ली से बरौनी के लिए भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनें होली को लेकर रेलवे द्वारा शुरू की गयी है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन