Bihar News: पटना के बेऊर समेत बिहार के कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप

बिहार के जेलों में शनिवार को एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. पटना के बेऊर जेल समेत कई जेलों में रेड से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. कई जिलों में खुद डीएम ने छापेमारी टीम का नेतृत्व किया.
बिहार के जेलों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है. शनिवार सुबह सूबे के कई जेलों में छापा पड़ने से हड़कंप मच गया. डीएम व एसपी के नेतृत्व में ये छापेमारी की गयी. इस दौरान पटना के बेऊर जेल में भी छापा मारा गया. इस दौरान कई थानों के पुलिस पदाधिकारी टीम में शामिल थे. एसडीओ और एएसपी के नेतृत्व में अहले सुबह ये कार्रवाई की गयी. इसके अलावा बांका, नवादा समेत कई जिलों में रेड मारा गया.
शनिवार को बिहार के कई जेलों में कैदियों के बीच तब हड़कंप मच गया जब अचानक एक टीम बड़ी संख्या में जेल में घुसकर छापेमारी करने लगी. एक साथ कई जिलों के जेलों में रेड मारा गया. इस दौरान सभी सेलों को खंगाला गया और जांच की गयी. पटना के बेऊर जेल में घुसी टीम को कैदियों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली. लेकिन दुर्दांत अपराधियों के सेल को पूरी तरह से चेक किया गया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना के अलावे बेतिया, सीवान, जहानाबाद, मोतिहारी, कटिहार, बांका, लखीसराय, नालंदा समेत कई जगहों पर ये छापेमारी की गयी है. इन दिनों लगातार ये जानकारी सामने आ रही थी कि जेल के अंदर से अपराधी सुपारी तक दे रहे हैं व बड़ी वारदात को अंजाम दिलवाते हैं. इस छापेमारी को उससे भी जोड़कर देखा जा रहा है.
बांका में खुद डीएम जेल में छापेमारी के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे थे वहीं औरंगाबाद मंडल कारा में छापेमारी करने डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश कुमार मिश्र पहुंचे. जबकि दाउदनगर उप कारा में छापेमारी करने एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह टीम के साथ पहुंचीं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




