Raid In Bihar: पटना में शिक्षा विभाग के अफसर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Updated:
विज्ञापन
Raid In Bihar premises of education department officer case of disproportionate assets

पटना विजिलेंस टीम की छापेमारी

Raid In Bihar: पटना में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की जा रही है. इससे पहले वे जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं.

विज्ञापन

Raid In Bihar: शिक्ष विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर आज विजिलेंस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है. पटना में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची. पटना के अलावा पूर्णिया और मुजफ्फरपुर स्थित आवासीय परिसर एवं कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है.

3 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. वीरेंद्र नारायण इस समय तिरहुत प्रमंडल में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही वे जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं. वीरेंद्र नारायण पर 3 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की हो रही जांच

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस की टीम अब तक कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स और संपत्ति से जुड़े पेपर की जांच कर रही है. अधिकारियों की माने तो, छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही जल्द ही बरामद संपत्तियों और रकम का पूरा ब्योरा सामने आएगा. बिहार में लगातार विजिलेंस की टीम एक्टिव है और धूसखोर अफसरों पर निशाना साध रही है.

पूरे घर को खंगाल रही टीम

छापेमारी के दौरान तीनों जगहों पर बाहर से आने जाने पर रोक लगा दी गई है. विजिलेंस की टीम पूरे घर को खंगाल रही है. घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट बनाने में जुटी है. साथ ही घर में रखे लैपटॉप के अलावा अन्य गैजेट्स को भी खंगाला जा रहा है. कहा जा रहा है कि, वीरेंद्र नारायण के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया. इसके साथ ही विजिलेंस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची.

Also Read: New Rail Line In Bihar: बिहार में इन जगहों पर बिछेगी डबल रेल लाइन, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन