राहुल गांधी व तेजस्वी का अगला लंच रोहू और कतला के साथ !

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं दीं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मछली के बहाने भाजपा पर साधा निशाना संवाददाता, पटना कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं दीं. उनकी शुभकामना को स्वीकार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजद नेता तेजस्वी यादव से कहा कि अगला लंच -कतला या रोहू ! इस पर तेजस्वी यादव ने तुरंत जवाब दिया कि निश्चित भाई, कतला फ्राइड व राहू झोर (ग्रेवी) रहेगी. दोनों नेताओं ने मछली के बहाने भाजपा पर निशाना साधा. गौरतलब है कि इससे पहले पटना में और दिल्ली में मटन पार्टी के बहाने तो कभी किसी और अन्य भोज्य पदार्थ को लेकर दोनों नेता भाजपा को निशाने पर लेने के लिए चर्चा में रहे हैं. इसी तरह तेजस्वी यादव और वीआइपी नेता मुकेश सहनी के बीच मिथिला क्षेत्र की एक विशेष मछली का जिक्र लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान चर्चा में आया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




