ePaper

30 जिलों में राहुल और तेजस्वी करेंगे शंखनाद

Updated at : 12 Aug 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
30 जिलों में राहुल और तेजस्वी करेंगे शंखनाद

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन केंद्र के खिलाफ 17 अगस्त से अभियान छेड़ने जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन केंद्र के खिलाफ 17 अगस्त से अभियान छेड़ने जा रहा है. इस अभियान को वोट अधिकार यात्रा का नाम दिया गया है. इस अभियान के केंद्र में गहन मतदाता पुनरीक्षण सूची (एसआइआर) का विरोध रहेगा. इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा के दौरान शंखनाद करेंगे. यह दोनों नेता 30 जिलों में एक साथ रहेंगे.महागठबंधन के जानकारों के अनुसार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कम से कम छह दिन बिहार में रात्रि विश्राम करेंगे. इस इस दौरान महागठबंधन के अन्य राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रह सकते हैं. इस यात्रा में महागठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर भी अहम चर्चा होने के संकेत मिले हैं. औरंगाबाद में कुटंबा, गया,बरबीघा, मुंगेर,नवगछिया और नरपतगंज में मुख्य रूप से रात्रि विश्राम कर सकते हैं. महागठबंधन सूत्रों के अनुसार इस यात्रा का अभी रूट तैयार हो रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्रा तीन चरणों में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन