कैंपस : पीयू : पीजी में नामांकन के लिए आज तक कर सकते हैं आवेदन
पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के विभिन्न संकाय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है
संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के विभिन्न संकाय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विश्वविद्यालय के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व मानविकी संकाय के सभी विषयों में रेगुलर प्रोग्राम और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई कर दी गयी है. वहीं सेल्फ फाइनेंस कोर्स एमएड व एलएलएम, एलएलबी और बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस और मास्टर इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में नामांकन के लिए भी आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है. पीजी में नामांकन के लिए चार हजार के करीब आवेदन आये हैं. विश्वविद्यालय में पीजी के विभिन्न कोर्सों में 1803 स्वीकृत सीटें हैं. नामांकन के लिये इच्छुक विद्यार्थी पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट pup.ac.in पर जा कर दिये गये लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं. प्रत्येक आवेदन के लिए शुल्क मात्र 1100 रुपये रखा गया है. आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करते समय ही आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










