कैंपस : पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए आज जारी होगी दूसरी मेधा सूची

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची शनिवार को जारी की जायेगी.
संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची शनिवार को जारी की जायेगी. दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग और एडमिशन प्रक्रिया 19 और 20 जून को आयोजित की जायेगी. एडमिशन के लिये दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना एलॉटमेंट लेटर, ऑनलाइन पेमेंट स्लिप और सभी मूल प्रमाणपत्र और सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट फोटो कॉपी ( स्वअभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. काउंसेलिंग और नामांकन के लिए संबंधित कॉलेजों में निर्धारित तिथि को नामांकन लेना होगा. निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त हो जायेगी. पहली मेधा सूची में शामिल कुल 1960 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया है. विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4,531 सीटें निर्धारित हैं. पहली मेधा सूची में शामिल जिन विद्यार्थियों ने एडमिशन नहीं लिया है उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त हो गयी है. अब ऐसे विद्यार्थियों को स्पॉट राउंड में एडमिशन लेने का मौका मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




