कैंपस : पीयू : पीजी में एडमिशन के लिए 123 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के सत्र 2024-26 रेगुलर कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया शनिवार से शुरू की गयी
संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के सत्र 2024-26 रेगुलर कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया शनिवार से शुरू की गयी. दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों में पहले दिन 123 विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों में नामांकन कराया. इससे पहले पहली मेधा सूची में शामिल कुल 721 विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स में एडमिशन लिया है. विश्वविद्यालय में पीजी के विभिन्न कोर्सों में कुल 1803 स्वीकृत सीटें हैं. विश्वविद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने बताया कि पीजी में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल सभी चयनित विद्यार्थियों की काउंसेलिंग व एडमिशन प्रक्रिया सात अगस्त तक जारी रहेगी. काउंसेलिंग सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी. डीन प्रो अनिल कुमार ने सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि में ही अपना नामांकन करवाएं. जो विद्यार्थी काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होंगे वे नामांकन से वंचित रह जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




