छह लाख रुपये नकद और जेवर समेत 10 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
छह लाख रुपये नकद और जेवर समेत 10 लाख की संपत्ति चोरी

बेलदारीचक गांव स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक बंद घर में चोरों के गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ

बेलदारीचक गांव स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक बंद घर में चोरों के गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में घुस कर अलमारी व बक्से को तोड़ कर लगभग छह लाख नकद और डेढ़ लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान समेत 10 लाख की चोरी कर फरार हो गये.

किराना व्यापारी राजू साव ने बताया कि अपने परिवार सहित पिपरा स्थित ससुराल गये थे. सोमवार को जब वे अपने घर लौटे, तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा था. घर के अंदर के सभी कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे और कपड़े, सामान के साथ आलमारी में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवर गायब थे.

उन्होंने बताया कि करीब छह लाख नकद और डेढ़ लाख सोना-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान समेत 10 लाख की चोरी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच कर छानबीन की. चोरों के गिरोह की सटीक जानकारी हासिल करने हेतु पटना से डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन