ePaper

Patna:तख्त साहिब में आज हाजिरी लगायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated at : 13 May 2024 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
Patna:तख्त साहिब में आज हाजिरी लगायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हाजिरी लगायेंगे. वह सुबह 8:45 बजे तख्त साहिब पहुंचेंगे और वहां 20 मिनट रुकने के बाद प्रस्थान करेंगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी : सिखों के दूसरे बड़े तख्त व श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हाजिरी लगायेंगे. प्रबंधक कमेटी की ओर से इसके लिए तैयारी की गयी है. कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही व महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पीएम के गुरुघर के आने के समय में परिवर्तन किया गया है. पीएम सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर तख्त साहिब आयेंगे, यहां 20 मिनट रुकने के बाद नौ बजकर पांच मिनट पर प्रस्थान करेंगे. पीएम के तख्त साहिब आगमन से दरबार साहिब तक मत्था टेकने की अवधि में मिनट टू मिनट आयोजन की तैयारी की गयी है. प्रधानमंत्री का स्वागत कमेटी गुरुघर की मर्यादा के अनुकूल करेंगी.

कंगन घाट से गुरुद्वारा तक की गयी बैरिकेडिंग

पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के हाइ अलर्ट है. कंगन घाट से चौक थाना होते हुए गुरुद्वारा तक बैरिकेडिंग की गयी है. सूत्रों की मानें, तो तख्त साहिब और उसके आसपास में नौ से अधिक दंडाधिकारी, 20 इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी, 110 दारोगा व सअनि स्तर के पदाधिकारी और 542 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सरकारी व निजी भवनों की छत पर सुरक्षाकर्मी रहेंगे. ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी. तख्त साहिब आने पर अति विशिष्ट कक्ष, पार्किंग, मुख्य द्वार समेत अन्य जगहों पर तैनाती रहेगी. जल पर्षद के सहायक अभियंता ने बताया कि रूट में जलापूर्ति से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए मेकैनिकल गैंग की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन