ePaper

पीपीयू का पैट टेस्ट आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

Updated at : 03 Apr 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू का पैट टेस्ट आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा शुक्रवार को आयोजित होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा शुक्रवार को आयोजित होगी. पहली पाली में सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी. 11:45 बजे परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट व प्रश्नपत्र ले लिये जायेंगे. 11:50 बजे सब्जेक्टिव प्रश्न दे दिये जायेंगे. इसकी परीक्षा दो बजे तक लिखित रूप से देनी होगी. कुलपति प्रो शरद कुमार यादव ने परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षकों को लेकर विशेष निर्देश दिये हैं. इसके तहत प्रश्न पत्र पर्येक्षक व वीक्षक के सामने खुलेंगे. परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी होगी. परीक्षार्थी के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा को लेकर गंगा देवी महाविद्यालय, श्रीअरविंद महिला कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, एएन कॉलेज, टीपीएस कॉलेज एवं बीडी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों पेपर को मिलाकर संयुक्त रूप से मेधा सूची तैयार की जानी है. कुलसचिव प्रो एनके झा ने बताया कि पीएचडी इंट्रेंस को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है.

7399 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो शरद कुमार यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिये जा चुके हैं. इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 7399 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसमें 1581 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो नेट, जेआरएफ, पैट आदि पहले से पास होने के कारण प्री-पीएचडी टेस्ट से छूट प्राप्त होंगे. जबकि, 5818 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित होगी. प्री पीएचडी टेस्ट 25 विषयों में 803 सीटों पर चार अप्रैल को लिया जायेगा. परीक्षा शांतिपूर्ण हो इसके लिए उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है.

——

सबसे अधिक राजनीति विज्ञान में 74 सीटें

पीएचडी ओएसडी डॉ कुमारी सीमा ने बताया कि सबसे अधिक राजनीति विज्ञान में 74 सीटें हैं. इसके अतिरिक्त हिंदी में 70, लोक प्रशासन में पांच, रसायनशास्त्र में 66, अर्थशास्त्र व मनोविज्ञान में 57-57, बॉटनी में 56, दर्शनशास्त्र में 48, इतिहास में 48, भौतिकी में 38, कामर्स में 25, जूलॉजी में 24, गणित 16, इलेक्ट्रॉनिक्स में सात, एआइ एंड एएस 15, भूगोल में 12, समाजशास्त्र में 20, गृह विज्ञान में 19, एलएसडब्ल्यू में पांच, अंग्रेजी में 72, संस्कृत में 22, उर्दू में 12, संगीत में दो, पाली में 15 व मैथिली में सात सीटों पर नामांकन लिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन