ePaper

एनओयू में एडमिशन के लिए खुला पोर्टल, 23 पीजी कोर्स में एडमिशन का मौका

Updated at : 03 Jun 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
एनओयू में एडमिशन के लिए खुला पोर्टल, 23 पीजी कोर्स में एडमिशन का मौका

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार से शुरू हो गयी है

विज्ञापन

-ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए अभी करना होगा इंतजार

संवाददाता, पटना

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार से शुरू हो गयी है. एडमिशन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है. इंटर में आइए, आइएससी व आइकॉम, बीसीए, बीलिस, एमए, एमएससी में एडमिशन ले सकते हैं. साथ में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं. कुल 23 स्नातकोत्तर कोर्स, सात डिप्लोमा और 24 सर्टिफिकेट कोर्स में स्टूडेंट्स ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं. ग्रेजुएशन में एडमिशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पायी है. ग्रेजुएशन में सीबीसीएस के तहत चार वर्षीय कोर्स लागू होगा. इसके लिए अभी डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से स्वीकृति का इंतजार है. स्वीकृति मिलने के बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. फिलहाल दो स्नातक वोकेशनल कोर्स बीसीए और बीलिब में एडमिशन ले सकते हैं. एडमिशन के लिए आवेदन करने के दौरान डेब आइडी क्रिएट करना आवश्यक होगा. अभी सिर्फ ऑनलाइन मोड में नामांकन शुरू किया गया है. फीस स्ट्रक्चर आदि भी ऑनलाइन जारी कर दिया गया है. नामांकन में किसी तरह की समस्या हो, तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9341508577, 9341508580 जारी किये गये हैं. नामांकन में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करना है.

सीबीसीएस के तहत स्नातक में चार वर्षीय कोर्स होगा लागू

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में नये सत्र से स्नातक स्तर पर च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत चार वर्षीय कोर्स लागू किया जायेगा. इसके लिए सिलेबस और स्टडी मटेरियल की सॉफ्ट कॉपी तैयार कर ली गयी है. अब सिर्फ डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से स्वीकृति की प्रतीक्षा है. कुलपति प्रो रविंद्र कुमार ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के साथ ही स्टडी मटेरियल की तैयारी भी पूरी कर ली जायेगी. जुलाई-अगस्त तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, ताकि इसी सत्र में चार वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत नामांकन शुरू किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन