Political News: लग्जरी वैनिटी वैन से PK गरीबों के बीच कर रहे ‘बिहार बदलाव यात्रा’, एक बार फिर चर्चा शुरू 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 May 2025 3:50 PM

विज्ञापन

Political News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के संस्थापक 120 दिनों की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकल चुके हैं. आज से छपरा के सिताब दियारा से इस यात्रा की शुरूआत हो गई है. ऐसे में एक बार फिर से प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन चर्चे में आ गई है. दरअसल, पीके वैनिटी वैन से ही यात्रा पर निकल पड़े हैं.

विज्ञापन

Political News: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी देखी जा रही है. ऐसे में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गतिविधियां तेज हो गई है. आज से ही उन्होंने छपरा के सिताब दियारा से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरूआत कर दी है. 120 दिनों की यात्रा में 243 सीटों को प्रशांत किशोर साधेंगे. लेकिन, इस बीच एक बार फिर से प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन चर्चे में आ गई है. दरअसल, प्रशांत किशोर लग्जरी वैनिटी वैन से गरीबों के बीच ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकले हैं.        

‘बिहार बदलाव यात्रा’ में लग्जरी वैनिटी वैन

बता दें कि, बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान पुलिस ने गांधी मैदान से एक लग्जरी वैनिटी वैन को जब्त किया था. इस वैनिटी वैन का इस्तेमाल पीके अपने आमरण अनशन में कर रहे थे. जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि, प्रशांत किशोर ने कोर्ट के जरिए इस वैनिटी वैन को छुड़ा लिया है. तो वहीं अब ‘बिहार बदलाव यात्रा’ में इस लग्जरी वैनिटी वैन का इस्तेमाल करेंगे. ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान वे अपनी पार्टी के विजन से राज्य की जनता को रूबरू करायेंगे.

जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह की थी वैन

जानकारी के मुताबिक, बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन करने के दौरान जिस वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया जा रहा था, उसे पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की थी. अब पप्पू सिंह जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं. पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू सिंह साल 2009 से लेकर 2019 तक दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं. 2019 में टिकट कटने पर नाराज होकर कांग्रेस में चले गए थे. पप्पू सिंह का पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है. तो वहीं, अब वे जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं.  

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार में ताकत आजमाएगी JMM, अकेले ही चुनावी समर में कूदने का मन बना रही पार्टी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन