ePaper

अनुसंधान में दक्ष हो रहे पुलिस अफसर

Updated at : 25 Jul 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
अनुसंधान में दक्ष हो रहे पुलिस अफसर

देश में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू होने के बाद अनुसंधान की दिशा बदल रही है. बिहार पुलिस ने अपने अफसरों को नई व्यवस्था के मुताबिक गहरायी से प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना देश में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू होने के बाद अनुसंधान की दिशा बदल रही है. बिहार पुलिस ने अपने अफसरों को नई व्यवस्था के मुताबिक गहरायी से प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है. अब तक सीआइडी के ट्रेनिंग सेंटर में डीएसपी से लेकर दरोगा तक के कुल 3137 अफसरों को रिसर्च वर्क यानी अनुसंधान की बारीकियां सिखायी जा चुकी हैं. सीआइडी एडीजी पारसनाथ ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एडीजी सीआइडी पारसनाथ ने पत्रकारों को बताया कि सिर्फ आठ से 21 जुलाई के बीच 350 अफसरों को ट्रेनिंग दी गयी. यह प्रशिक्षण राज्य भर में अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है. डीएसपी स्तर के अफसरों पर खास फोकस है. मोबाइल डेटा एक्सट्रैक्शन, सीसीटीवी विश्लेषण, लैपटॉप से साक्ष्य निकालना, वीडियोग्राफी और फोटो साक्ष्य को सुरक्षित रखने जैसे स्किल्स सिखाये जा रहे हैं. ट्रेनिंग में सीबीआइ व एनआइए जैसे राष्ट्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञ भी शामिल किए जा रहे हैं. एडीजी ने बताया कि राजगीर में क्षेत्रीय एफएसएल लैब शुरू हो चुकी है. पूर्णिया में भी लैब बनकर तैयार है. जल्द काम शुरू होगा. इन लैबों के संचालन के लिए 191 अस्थायी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन