ePaper

Patna: अप्रैल में पटना नगर निगम को मिला 11.76 करोड़ राजस्व

Updated at : 06 May 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Patna: अप्रैल में पटना नगर निगम को मिला 11.76 करोड़ राजस्व

पटना नगर निगम को संपत्ति कर और कचरा शुल्क के रूप में इस वर्ष सिर्फ अप्रैल में 11.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष अप्रैल में प्राप्त राजस्व से 5.51 करोड़ अधिक है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना :पटना नगर निगम को संपत्ति कर और कचरा शुल्क के रूप में इस वर्ष सिर्फ अप्रैल में 11.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. यह राशि 44,417 सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से प्राप्त हुई है. अभी प्रोपर्टी टैक्स भुगतान पर टैक्स में पांच प्रतिशत की छूट का आकर्षण इसकी प्रमुख वजह है, जिसका लाभ लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में टैक्स का भुगतान कर रहे हैं.

पिछले वर्ष 6.25 करोड़ का आया राजस्व

अप्रैल 2023 के दौरान 19,778 संपत्तियों से 6.25 करोड़ रुपये एकत्र किये गये. इसकी तुलना में अप्रैल 2024 में 5.51 करोड़ अधिक राजस्व मिला है.

ऑनलाइन भुगतान करने वाले लोगोंं की बढ़ी संख्या

संपत्ति कर का भुगतान करने वालों में ऑनलाइन भुगतान करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. पिछले वर्ष 38 प्रतिशत लोगों ने संपत्ति कर का भुगतान ऑनलाइन किया था जो इस वर्ष 58 प्रतिशत पर पहुंच चुका है.

घर बैठे क्यूआर कोड के जरिये कर सकते भुगतान

पटना नगर निगम द्वारा पहली बार क्यूआर कोड लगे हुए डिमांड (देय संपत्ति शुल्क और कचरा शुल्क का विवरण) वार्डों में भेजे गये हैं. नगर निगम कर्मी घर-घर जाकर आमजनों से प्रोपर्टी टैक्स का भुगतान करवायेंगे. यह डिमांड हर व्यक्ति के टैक्स के अनुसार तैयार किया गया है. क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लोगों को बकाया राशि की जानकारी मिल जायेगी. इसके बाद ऑनलाइन किसी भी एप ( फोन पे, गुगल पे एवं पेटीएम) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. इसके साथ ही पटना नगर निगम की बेवसाइट एवं टैक्स काउंटर पर सुबह नौ से शाम सात बजे तक यह सुविधा दी गयी है. आमजन 30 जून तक संपत्ति कर के इस छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन