सीनियर ग्रुप सुपर लीग में पटना के पीयूष का दोहरा शतक

Published at :28 May 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीनियर ग्रुप सुपर लीग में पटना के पीयूष का दोहरा शतक

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे सीनियर ग्रुप के सुपर लीग में पीयूष के नाबाद दोहरा शतक और आकाश की शतकीय पारी के बदौलत पटना की टीम छह विकेट पर 486 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी.

विज्ञापन

पटना. मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे सीनियर ग्रुप के सुपर लीग क्रिकेट में पीयूष के नाबाद दोहरा शतक और आकाश की शतकीय पारी के बदौलत पटना की टीम छह विकेट पर 486 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी़ जवाब में दरभंगा की टीम दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक त्रिपुरारी केशव के नाबाद शतक के बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 259 रन बना चुकी है़ दूसरे दिन पटना की टीम चार विकेट पर 362 रन से आगे खेलते हुए छह विकेट पर 486 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी़ पटना की ओर से खेलते हुए शशीम राठौर 46 रन, अनिमेष 4 रन, बाबुल 15 रन, श्लोक 41 रन, आकाश राज 116 रन और हर्ष राज एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि पीयूष कुमार 210 रन और यशस्वी शुक्ला 19 रन बनाकर नाबाद रहे़ दरभंगा की ओर से मणीष और मयंक ने 2-2 विकेट लिये़ त्रिपुरारी और नवनीत ने एक-एक विकेट लिया़ दरभंगा की ओर से खेलते हुए आयुष लोहारिका 33 रन, अल्तमस 51 रन, भाश्वन भारद्वाज 17 रन और सचिन बिना खाता खोले हुए आउट हुए, जबकि त्रिपुरारी केशव 130 रन और नवनीत झा 11 रन बनाकर खेल रहे है़ं पटना की ओर से अपूर्वा आनंद ने दो विकेट तथा रुपेश और आकाश ने एक-एक विकेट लिए़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन